{"_id":"5a95b8a54f1c1b05738b9dff","slug":"161519761573-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता को शासनादेश दिखाकर कराया योजना से अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता को शासनादेश दिखाकर कराया योजना से अवगत
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर के बुनकरों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार हथकरघा को बिजली में छूट दे रही है, लेकिन निगम के स्थानीय अधिकारी उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। शासनादेश दिखाकर मुकदमे निरस्त कराने की मांग की।
शनिवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के दर्जनों बुनकर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खत्म होते जा रहे हथकरघा को पुनर्जीवन देने के लिए सरकार गंभीर है। उद्योग से लेकर मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार ने योजना बनाई। विद्युत में बकाए में छूट दी गई है। इसके लिए सरकार ने 2017-18 और 2018-19 के लिए पांच-पांच करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। जिले में निगम के अफसर सरकार के शासनादेश के विपरीत चल रहे हैं। बकाएदार बुनकरों के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज करा दिए गए है, जबकि सभी ने शासन की योजनाओं का उन्हें हवाला दिया। इसके बाद भी कार्रवाई के लिए तहरीर दी । उन्होंने अधिशासी अभियंता को सरकार के शासनादेश की छाया प्रति देकर योजना से अवगत कराया। बुनकरों पर दर्ज कराएं बकाएदारों के सभी मुकदमों को निरस्त कराने की मांग की है। चेतावनी दी जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री, बुनकर मंत्री से मिलकर निगम के जिला बागपत में तैनात अधिकारियों की शिकायत करेंगे। इसमें जरीफ, जाकिर, यादू, अख्तर, अली अंसारी आदि रहे।