{"_id":"5a8c7a594f1c1b28428b6711","slug":"161519155801-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई ने 35 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई ने 35 हजार हड़पे
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
संस्कार विद्यापीठ, टीकरी के अध्यक्ष सुशील राठी ने जेई पर विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर 35 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सुशील राठी ने बड़ौत तहसील दिवस में शिकायत कर अधिकारियों को बताया दिसंबर 2017 में स्कूल में बिजली का कनेक्शन लेने के लिए वे टीकरी बिजलीघर पर तैनात जेई से मिले। तत्कालीन जेई ने उनसे एस्टीमेट बनवाने के लिए 52 हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने 35 हजार रुपये दे दिए, इसके बाद उन्हें आजकल कहकर टरकाया जाता रहा, बाद में जेई का तबादला हो गया। जब उनसे रुपये लौटने को कहा तो जेई ने मना कर दिया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।