{"_id":"5a8887864f1c1b1d368bade8","slug":"161518897030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लर्निग इवेलुएशन प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें दो दिवसीय चाइल्ड लर्निंग इवेलुएशन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने दीप जलाकर किया। उनका कहना था कि चाइल्ड लर्निंग इवेलुएशन प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बच्चों मेें जागृति पैदा करना , ताकि बच्चे किसी विषय का गहनता से अध्ययन करें और इसमेें सफलता प्राप्त करें। इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की इच्छा शक्ति पैदा होती है। इस अवसर पर छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या-भ्रूण हत्या, बढ़ती जनसंख्या का दुष्परिणाम व देशभक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। अक्षित, नवनीत, देव, अंकुर, शेखर, अभिषेक, अक्षय, अर्जुन, आशीष, साक्षी, स्वाति, पारूल शामिल रही।