फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली नेहा आर्मी मेडिकल कोर में बनी लेफ्टीनेंट

बामनौली नेहा आर्मी मेडिकल कोर में बनी लेफ्टीनेंट

Tue, 13 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बामनौली नेहा आर्मी मेडिकल कोर में बनी लेफ्टीनेंट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव की नेहा तोमर का आर्मी में मेडिकल कोर में लेफ्टीनेंट पद में चयन हुआ है। उसके चयन से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और घर पर बधाई देनें वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है और बेटा न होने पर कोई मलाल नहीं है।

बामनौली गांव निवासी वीरेंद्र तोमर की बेटी नेहा तोमर की इच्छा थी कि वह आर्मी ज्वाइन करें और उनके पिता का भी यह सपना था। नेहा तोमर ने सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ से 2013 में बीएससी नर्सिंग और 2016 एमएससी नर्सिंग का कोर्स पूरा किया। इसके बाद उसने आर्मी में मेडिकल कोर में नौकरी के लिए आवेदन किया। उसने इसी घर बैठ कर ही तैयार की। उसने 13 अगस्त 2017 को लखनऊ में आर्मी में मेडिकल कोर में लेफ्टीनेंट पद के लिए परीक्षा दी । 31 अगस्त को 2017 को इसका परिणाम घोषित हुआ। इसमें वह पास हो गई। सितंबर 2017 में दिल्ली में इंटरव्यू और मेडिकल हुआ। पांच फरवरी को नेहा तोमर के मैसेज मिला कि उसका आर्मी की मेडिकल कोर में लेफ्टीनेंट पद पर चयन हो गया है और नौ फरवरी को उसके पास ज्वाइनिंग लेटर आ गया। 26 फरवरी को वह आर्मी में ज्वाइनिंग करेगी। इसकी सूचना पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और घर पर बधाई देनें वालों का तांता लग गया। नेहा तोमर ने बताया कि उसके प्रेरणा श्रोत उनके बाबा करताराम है। वे आर्मी से रिटायर्ड है। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। वे तीन बहनें है। उनका कोई भाई नहीं है। उसके पिता वीरेंद्र तोमर को बेटी होने पर गर्व है। बेटा न होने पर कोई मलाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed