{"_id":"5a80972a4f1c1b410b8b8784","slug":"161518376746-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे कॉलेज में छात्रों का हो रहा है मानसिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे कॉलेज में छात्रों का हो रहा है मानसिक शोषण
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं से अवैध धन वसूली और छात्राओं से किए जा रहे अशोभनीय व्यवहार को लेकर अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने जांच करने का आश्वासन दिया।
शिकायत करने पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि कॉलेज के बीएड विभाग में छात्र-छात्राओं का अत्यधिक मानसिक शोषण किया जा रहा है। अवैध रूप से उनसे धन उगाही की जा रही है। इस कारण विद्यार्थी कॉलेज जाने से डरते हैं। इसको लेकर अभिभावक संजय जैन, विशाल जैन, विनोद जैन, संदीप, रामनिवास, रवि, ऋषभ आदि ने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह से शिकायत की। उन्होंने कॉलेज के मंत्री डीके जैन से भी शिकायत की। इस पर उन्हें उलटे शिकायत वापस लेने का अनुचित दबाव बनाने की बात की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावकों का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला था। उनकी शिकायत ले ली गई है। इस मामले पर सोमवार को विचार विमर्श किया जाएगा और इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।