{"_id":"5a64ea874f1c1b77268b5954","slug":"161516563079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दर्जनों सरकारी नल ठप, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दर्जनों सरकारी नल ठप, परेशानी
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में पिछले कई माह से एक दर्जन से भी अधिक सरकारी नल ठप हैं। इसकी सूचना कई बार नगर पालिका को दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की गई। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
नगरवासियों का कहना था कि पिछले तीन माह से नगर के पठान कोठ मोहल्ले, नई बस्ती, छपरौली चुंगी, बावली रोड आदि सहित अन्य कई कॉलोनियों में लगे सरकारी नल ठप हैं। इनके खराब होने की सूचना पालिका को दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने बताया कि नल ठीक नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जब प्राइवेट ठेकेदार को पकड़कर नल को ठीक करने के लिए लाते हैं तो वे चार हजार रुपये मांगते हैं, इससे लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा उनका मकसद नगर का विकास करना है। जल्द ही खराब पड़े नलों को ठीक कराया जाएगा। आक्रोश जताने वालों संगीता, सीमा, रूबी, आरुषि, पीतम, लतीफ ठेकेदार, अरशद, हारुण, प्रकाश, वकीला आदि रहे।