{"_id":"5a5fa85c4f1c1b5f268b4f93","slug":"161516218460-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने किया नवीन मंडी का निरीक्षण
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया और व्यापारियों से बातचीत की। मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के सचिव को निर्देश दिए।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी नवीन मंडी पहुंचे और वहां सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश सहित अन्य समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए और जहां पर पथ प्रकाश नहीं है, वहां पर व्यवस्था की जाए। उन्होंने मंडी में नई दुकानों के निर्माण के लिए भी कहा और सचिव को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उनके साथ मंडी सचिव ओएस बाना भी मौजूद रहे।