{"_id":"5a5fa4d84f1c1b8f268b504b","slug":"161516217560-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने कहा कैबिनेट का सही फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने कहा कैबिनेट का सही फैसला
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी में नगर निगम और नगर पालिका प्रशासन से स्लाटर हाउस चलाने का अधिकार छीनने पर पालिकाध्यक्षों की अलग-अलग राय है।
भाजपा नेता एवं बड़ौत पालिकाध्यक्ष अमित राणा का कहना है कि सही फैसला है। बुधवार को फैसले के बाद बड़ौत पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अध्यादेश के माध्यम से अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है। स्लॉटर हाउस बंद होने चाहिए। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि स्लाटर हाउस बंद होने चाहिए, शहर की सीमा क्षेत्र में इन पर स्थायी तौर पर पाबंदी लगे।
बागपत पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट का कहना है कि कैबिनेट के फैसले से पालिका की आय का नुकसान होगा। कानूनी तौर पर जो स्लॉटर हाउस चल रहे थे, उनसे पालिका ठेके छोड़ती थी, जिससे आमदनी होती थी और शहर में विकास कार्य कराए जाते थे। कैबिनेट के पूरे फैसले की उन्हें अभी तक जानकारी नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि सरकार का फैसला सही है। पशु कटान पर पूर्ण पाबंदी लगनी चाहिए। पिछली सरकार में नियमों तो तोड़कर काम किए जा रहे थे, लेकिन भाजपा अब विकास कार्य करा रही है।