{"_id":"5a566c074f1c1b181b8b45d8","slug":"161515613191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज शिक्षित समाज होने के बावजूद लगातार लड़कियां की संख्या घट रही है, जबकि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकलकर देश और समाज में परिवार के लोगों का नाम रोशन कर रही है। इस दौरान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अंजलि प्रथम, नेहा द्वितीय और आरती तृतीय रही। जूनियर वर्ग में नेहा प्रथम, सुबोध द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहा। विजेताओं को डायरेक्टर ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।