फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आधार कार्ड नहीं तो कैसे देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा?

आधार कार्ड नहीं तो कैसे देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा?

Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं तो कैसे देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा?
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाडे को रोकने के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड परीक्षा के दौरान जरूरी किया गया है, लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राओं के पास आधार कार्ड नहीं है। जनपद में यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल में 37489 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिले के सिर्फ 60 फीसदी छात्र-छात्राओं के पास ही आधार कार्ड है।
विज्ञापन

इस बार छह फरवरी से जिले के 47 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। इसके लिए 37489 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इंटर में 18393 और हाईस्कूल में 19096 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार जिन छात्र-छात्राओं के पास आधार कार्ड नहीं वो परीक्षा देने उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद ने फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा से दूर करने के लिए इस बार आधार कार्ड लाना जरूरी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आधार कार्ड से संबंधित किसी भी छात्रों का रिकार्ड नहीं है। छात्रों को परीक्षा में एक माह का समय बचा है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया सभी विद्यार्थियों को आधार कार्ड की जानकारी दी जाए। जिसके पास नहीं है उसका आधार बनवाने के लिए सहयोग करें। कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


कैसे बनेंगे आधार कार्ड
बागपत कॉमन सर्विस सेंटरों पर आधार कार्ड नहीं बन रहे है। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक जयवीर ने बताया कि उन्हें बैंकों में आधार कार्ड बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि देहात और शहरी क्षेत्रों में दुकानों पर ही कार्य हो रहा है। हर रोज 50 लोग आधार बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, इसमें 10 छात्र शामिल हैं। यह एक सेंटर की बात नहीं है बल्कि शहर के सभी सेंटरों का यह ही हाल है। पिछले 16 अक्तूबर से कार्य बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के आधार का विभाग के पास नहीं है रिकार्ड
बोर्ड परीक्षा प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया उनके पास कितने छात्रों का आधार है और कितने का नहीं है इसका कोई रिकार्ड है। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में आधार कार्ड लाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed