{"_id":"5a2c2ef74f1c1b686a8b88c4","slug":"161512845047-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगरौली में बिजली के तार टूटने से भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगरौली में बिजली के तार टूटने से भगदड़ मची
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगरौली में बिजली के तार टूटने से भगदड़ मची
दोघट। मांगरौली गांव में डीसीएम गाड़ी में उलझकर विद्युत लाइन के तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई और विद्युत सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन ठीक कराने की मांग की है।
मांगरौली गांव में शुक्रवार को डीसीएम में एलटी विद्युत लाइन के तार उलझ कर टूट गए। चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भाग निकला। गनीमत रही कि उस समय विद्युत सप्लाई नहीं आई हुई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत तार टूटकर गिरने से सैकड़ों घरों में बिजली नहीं आ रही है। इस कारण घरों में बिजली, पानी के साथ साथ पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट पा रहे है। शिकायत के बावजूद भी टूटे तार न जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। हंगामा करने वालों में शेर मोहम्मद, राममूर्ति, सुशील, ब्रजपाल, मंगतराम, कल्लू, शब्बीर, राकेश, कंवरपाल, इंद्रपाल आदि शामिल रहे।