{"_id":"5a26f2584f1c1b9f678bf8f3","slug":"161512501848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंपों की सूची मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंपों की सूची मांगी
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत (बागपत)। छपरौली विधान सभा क्षेत्र में कितने हैंडपंप खराब हैं और कितने सही इसके लिए शासन के अनु सचिव जय शंकर राय ने डीएम से जानकारी मांगी है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विधानसभा में क्षेत्र में पंचायती राज मंत्री से प्रश्न किया कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र में कितने हैंडपंप चालू हालत में हैं, कितने खराब हैं। क्या सरकार खराब हैंडपंपों को ठीक कराएगी, यदि है तो कब तक यदि नहीं तो क्यों, विधायक के प्रश्न पूछे जाने के बाद अनु सचिव जय शंकर राय डीएम भवानी सिंह खंगारौत और निदेशक पंचायती राज से इस संबंध में तीन दिन में प्रश्न के आधार पर तीन दिन में हैंडपंपों की सभी स्थिति से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन