{"_id":"5a244f854f1c1b4c528b74a0","slug":"161512329093-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। सरफाबाद-सिंगौली मार्ग पर बीच रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। उसे गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया । इसके अलावा पाली गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
सरफाबाद निवासी कंवर पाल दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। वह शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही सिंगौली-सरफाबाद मार्ग पर बीच रास्ते में पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सिपाही कंवर पाल जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। परिजनों ने उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक निर्देश और रोहन निवासी लोनी घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवकों का चिकित्सक से इलाज कराया।