फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाजार में एचटी लाइन का तार टूटने से भगदड़ मची

बाजार में एचटी लाइन का तार टूटने से भगदड़ मची

Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाजार में एचटी लाइन का तार टूटने से भगदड़ मची
बाजार में एचटी लाइन का तार टूटने से भगदड़ मची
विज्ञापन


दोघट। कस्बा दोघट के मैन बाजार में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। कई स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। इससे नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मैन बाजार में शुक्रवार को अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर रास्ते के बीचोबीच आ गिरा। उस समय स्कूल की छुट्टी हुई थी तो बच्चे भी वहां से निकल रहे थे। कस्बावासियों का आरोप है कि तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि आए दिन टूटकर गिर जाते है। इन्हें बदलवाने के लिए कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग पा रही है। बताया कि तार जब नीचे गिर तो तेज धमाके हुए। भीड़ ने दोघट बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। लेकिन सूचना के घंटों बाद लाइन मैन टूटे तारों को जोड़ने आया। इससे नाराज लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए चेतावनी दी की यदि शीघ्र ही जर्जर तार न बदलवाए गए तो वे धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर अंकित पंवार, संजय, ओमप्रकाश, पिंटू, टीनू, डाक्टर शोभाराम, विपिन, श्रवण शर्मा, विनोद, मौहम्मद अली, वेदपाल, बंटी, दीपू, कन्नू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed