{"_id":"5a020b424f1c1bd9798bad99","slug":"161510083394-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूकबधिर ने भाला फेंक में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूकबधिर ने भाला फेंक में जीता गोल्ड
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। शाहजहांपुर में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मूक बधिर प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा में सिंघावली अहीर के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
तीन से पांच नवंबर तक शाहजहांपुर में सातवीं उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय मूक बधिर प्रतियोगिता चली। इसमें भाला फेंक स्पर्धा में सिंघावली अहीर निवासी अंकित यादव ने 44 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को गांव में लौटने पर खिलाड़ी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । कोच दीपक यादव ने बताया कि अंकित इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में पदक जीतकर बागपत का नाम रोशन कर चुका है। दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय मूक बधिर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से भाला फेंक स्पर्धा में भाग लेगा।