फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया

ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया

Sat, 04 Nov 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया
ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन


बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेट स्कूल में शुक्रवार को ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अपने आहार-व्यवहार के जरिए कैंसर जैसी बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए और लक्ष्य की जानकारी दी गई।

सेमिनार का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन और निर्देशिका चारू जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अनुराग जैन ने कहा कि इस समय के प्रदूषित वातावरण में भी आहार मेें सावधानी बरतकर कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब कैंसर असाध्य रोग नहीं रह गया है। जरूरी है कि इस रोग के लक्ष्य पहचान का समय से उपचार शुरू कर दिया जाए। कहा कि ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाएं जागरूक नहीं हो पा रही हैं। इसके प्रति अधिक जागरूकता की जरूरत है। बताया कि शुद्ध भोजन एवं पानी का सेवन करना चाहिए और शुरूआती दौर में ही सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के द्वारा विविध प्रकार की जानकारी दी गयी। संचालन निर्दोष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूनम, उमा, सुनीता, विमल, अभिषेक, अंकित, रचित, मानसी, अंकिता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed