फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या मुख्यमंत्री से की- सहेंद्र

किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या मुख्यमंत्री से की- सहेंद्र

Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या मुख्यमंत्री से की- सहेंद्र
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा जिस दिन से जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तभी से वे किसानों की समस्याओं को दूर करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा बकाया गन्ना भुगतान की समस्या मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री के सामने उठाई है।
शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते विधायक ने कहा मलकपुर चीनी मिल ने कभी भी किसानों को गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा को भी कई बार पत्र लिखकर और लखनऊ में मुलाकात कर मलकपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की और इस संबंध में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करके बकाया गन्ना भुगतान समस्या उठाई ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया उन्हें जवाब प्राप्त हुआ है, उनके अनुसार मलकपुर चीनी मिल ने 2016-17 की चीनी बिक्री से वर्ष 2015-16 के अवशेष गन्ना भुगतान कराया और 18 सितंबर 2017 तक 6536.39 लाख का 19.96 प्रतिशत भुगतान किया , लेकिन मलकपुर चीनी मिल पर 26217.59 लाख का बकाया भुगतान होना अवशेष है। इस संबंध में कई बार जिला गन्ना अधिकारी से बात हुई। उन्होंने बताया पेराई सत्र 2016-17 के भुगतान के लिए 15 मार्च 2017, 24 मार्च 2017, 4 मई 2017, 2 जून 2017 को पत्र भेज कर चीनी मिल के स्वामी को गन्ना भुगतान के आदेश दिए और मिल द्वारा 207 करोड़ रुपये के टर्न लोन की मांग उप्र सरकारी बैंक लिमिटेड से की, परंतु मिल को टर्न लोन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया गन्ना आयुक्त ने 21 जून 2017 को पत्र के माध्यम से चीनी मिल के भुगतान के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed