{"_id":"59b1a3f54f1c1bf17f8b4db1","slug":"161504814069-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने सफाई कर्मचारी को ट्रेन से दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने सफाई कर्मचारी को ट्रेन से दिया धक्का
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में बुढ़पूर हाल्ट के नजदीक ट्रेन में सवार कुछ युवकों ने एक युवक को धक्का दे दिया। इससे वह ट्रेन के नीचे आ गिरा और उसका एक पैर कट गया। पुलिस कर्मी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
लोकेश पुत्र महीपाल हिम्मतपुर सूजती गांव का रहने वाला है। वह हापुड़ नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। वह बृहस्पतिवार को अपने गांव से बुढ़पूर रेलवे हाल्ट पर आया और हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जैसे ही चढ़ा तो डिब्बे में सवार कुछ छात्रों से धक्का मुक्की और कहासुनी हो गई। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई तो छात्रों ने उसे धक्का दे दिया और वह ट्रेन के नीचे आ गिरा। उसका एक पैर कट गया। यात्रियों ने रेलवे पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस कर्मी उसे लेकर सीएचसी बड़ौत पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस की सूचना पर लोकेश के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे।