फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केबिल कटने से ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा

केबिल कटने से ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा

Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
केबिल कटने से ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा
केबिल कटने से ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा
विज्ञापन


बड़ौत। नगर में शुक्रवार को पूरा दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित रही। बड़ौत से दूरसंचार विभाग का अन्य नगरों से संपर्क कटा रहा। देर शाम तक ब्राडबैंड सेवा भी ठप रही। इससे बैंकों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी काफी असर पड़ा और उपभोक्ता परेशान रहे।

बड़ौत और बागपत के बीच दूर संचार विभाग का केबिल कट जाने के कारण शुक्रवार सुबह से ही नगर का अन्य नगरों से बीएसएनएल सेवा ठप रही और ब्रॉडबैंड सेवा भी सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते सरकारी कार्यालयों, बैंको और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी काफी असर पड़ा। देर शाम तक भी यह व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। इस संबध में एसडीओ फोन सतीश पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बड़ौत-बागपत के बीच बीएसएनएल का केबिल कटा हुआ है। उसे जोड़ने का काम किया जा रहा है। देर रात तक संचार सेवा सुचारु होने के दावे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed