फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   160 examiners and 16 deputy chief examiners kept distance from the evaluation

Baghpat News: मूल्यांकन से 160 परीक्षक और 16 उप प्रधान परीक्षकों ने बनाई दूरी

Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
160 examiners and 16 deputy chief examiners kept distance from the evaluation
खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जतातेे मूल
बागपत। जिले में मूल्यांकन से पहले दिन ही 160 परीक्षकों व 16 उप प्रधान परीक्षकों ने दूरी बनाई। शिक्षकों के मूल्यांकन नहीं करने पर डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं बागपत व खेकड़ा में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की एक लाख 18 हजार व श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 75 हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। इसके लिए परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। खेकड़ा में मूल्यांकन करने के लिए 640 में से 584 परीक्षक व 67 में 56 उप प्रधान परीक्षक पहुंचे। यहां 56 परीक्षक और 11 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बागपत यमुना इंटर कॉलेज में 298 में से 194 परीक्षक पहुंचे और 104 अनुपस्थित रहे। 34 में 29 उप प्रधान परीक्षक पहुंचे, जिसमें पांच अनुपस्थित रहे। इन सभी को डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चेतावनी दी कि यदि जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पहले दिन केंद्रों पर हाईस्कूल की 1540 और इंटरमीडिएट की 2679 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed