फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 found infected including Baraut Palika Chairman and his security guards

बड़ौत पालिका चेयरमैन और उनके सुरक्षागार्ड सहित चार मिले संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
16 found infected including Baraut Palika Chairman and his security guards
स्वास्थ्य विभाग ने की सैंपलिंग, चेयरमैन को होम क्वारंटीन किया
विज्ञापन

चेयरमैन के परिवार की आई निगेटिव रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जिले में मंगलवार को बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा और उनके सुरक्षागार्ड सहित 16 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। चेयरमैन को होम क्वारंटीन और अन्य को कोविड-19 में भर्ती कराया गया है। सैंपलिंग के दौरान चेयरमैन के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में मंगलवार को बड़ौत पालिका चेयरमैन अमित राणा सहित 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 990 हो गई है। बताया कि चेयरमैन को बुखार की शिकायत थी। पांच सितंबर को उनका सैंपल लेते हुए कोराना टेस्ट कराया गया था। मंगलवार को एंटीजन किट से कराई गई जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सके बाद उनकी पत्नी व बेटे का कोरोना टेस्ट कराया गया, तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। चेयरमैन के संपर्क में रहे उनके सुरक्षा गार्ड और एक ठेकेदार सहित तीन लोगाें की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि चेयरमैन को होम क्वारंटाइन किया गया है, जबकि अन्य लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने समर्थकों के साथ मनाया था जन्मदिन
बड़ौत। सोमवार को चेयरमैन का जन्मदिन था। इसे लेकर समर्थकों ने पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बहुत से लोग और समर्थक मौजूद थे। अब स्वास्थ्य विभाग उन्हें चिह्नित कर सैंपलिंग कराने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने पर गली सील की
दोघट। बामनौली गांव की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा मेरठ में कोरोना पॉजिटिव मिली। जांच के लिए गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को छात्रा के मकान के आसपास के लोगों के सैंपल लेने पर एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने गली को सैनिट्राइज कराया है। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ अतुल बंसल ने बताया कि मंगलवार को गांव में 260 लोगों के सैंपल भी लिए गए है। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेश तोमर, प्रवीण कुमार, भीमचंद्र आदि मौजूद रहे।

संक्रमित युवती मेरठ रेफर
खेकड़ा। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि बिनोली क्षेत्र की एक युवती दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे नगर स्थित कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। इस पर उसे मेरठ स्थित एल थ्री कोविड अस्पताल भिजवाया गया। दूसरी ओर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मुबारिकपुर में 200 ग्रामीणों के सैंपल लिए। साथ ही 30 से अधिक परिवारों को होम क्वारंटीन भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed