फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों को बांटी जाएगी ड्रेस

स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों को बांटी जाएगी ड्रेस

Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों को बांटी जाएगी ड्रेस
बागपत। जिले के परिषदीय, कस्तूरबा और राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित होने वाली नि:शुल्क ड्रेस के लिए शासन से करीब 2.98 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। प्रथम किश्त के रूप में 75 प्रतिशत धनराशि आवंटित की। छात्रों को स्कूल खुलने के बाद ड्रेस का वितरण होगा।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और बीपीएल परिवार के छात्र छात्राएं और बालिकाओं को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण होगा। विभाग के अनुसार एक ड्रेस पर 300 रुपये खर्च होंगे एक छात्र को दो सेट में ड्रेस दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि ड्रेस के 75 प्रतिशत धनराशि के रूप में प्रथम किश्त आवंटित की। इसके तहत 2.98 लाख रुपये जारी किए। इस धनराशि से निर्धारित यूनिफार्म दी जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं की ड्रेस बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को दी है। उन्होंने छात्रों के ड्रेस का नाप ले ली है। उधर, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि छात्रों को ड्रेस का वितरण करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed