{"_id":"5d0fd17f8ebc3e3f9d7fe2ee","slug":"156131774216-baghpat-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीएनएस पर मिलेगा हर अपराधी का इतिहास- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीएनएस पर मिलेगा हर अपराधी का इतिहास- एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सभी थानों के विवेचकों को यूपी कोप एप एवं सीसीटीएनएस के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में दरोगाओं को सीसीटीएनएस पोर्टल एवं यूपी कोप एप का प्रशिक्षण दिया। एसपी ने बताया कि सरकार ने पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता व जवाबदेही लाने के लिए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से पूरे देश में किसी भी अपराधी के इतिहास की पूरी जानकारी मिलेगी। इससे अपराध व अपराधियों के रिकार्ड राज्य व राष्ट्रीय डेटा बेस से जुड़े हैं। पुलिस के सभी कार्य सीसीटीएनएस पोर्टल पर पहले से ही हो रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी जांच से जुड़ी हर रिपोर्ट पोर्टल पर संबंधित आईओ को अपनी यूजर आईडी से अपडेट करनी होती है। जिसका काम जिले में शुरू हो चुका है। इसमें काम के दौरान जांच अधिकारियों को कुछ परेशानियां आ रही थी। जिसको लेकर यह प्रशिक्षण दिया। इसमें सभी आवश्यक जानकारी के साथ-साथ उनकी परेशानी का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने यूपी कोप एप के बारे में भी जानकारी दी। यूपी कोप एप को हर व्यक्ति अपने मोबाइल में डाउन लोड कर सकता है। इस एप पर घर बैठे एफआईआर दर्ज होगी। इस मौके पर सभी थानों के विवेचक उपस्थित रहे।
सिंघावली अहीर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
अमीनगर सराय (बागपत)। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सिंघावली अहीर थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
रविवार की दोपहर एसपी सिंघावली अहीर थाने पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड रूम व मालखाने का निरीक्षण किया। लंबित पड़ी विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 11 की छात्रा की मौत के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने लंबित पड़ी विवेचनाओं को जल्द से जल्द निपटाने के आवश्यक निर्देश दिए। थाने में चारदीवारी के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसमें थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय, एसएसआई रजनीश कुमार, श्रीओम गौतम, मदन पाल आदि रहे।