फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना नदी में डूबे दो युवक, किसी तरह बची जान

यमुना नदी में डूबे दो युवक, किसी तरह बची जान

Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे दो युवक, किसी तरह बची जान
बागपत। काठा गांव के पास यमुना नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। युवकों के डूबते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद किसी तरह दोनों युवक तैरकर खुद ही बाहर निकल आए। दो युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। युवकों का कहना था कि गड्ढे में अधिक पानी की वजह से वह फंस गए थे।
विज्ञापन

रविवार को काठा गांव निवासी समीर और मुन्नू यमुना नदी पर नहाने गए थे। नदी में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चल गए और डूबने लगे। समीर ने शोर मचा दिया। नदी के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए। दोनों युवकों के परिजन भी नदी पर पहुंच गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। यमुना नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नदी पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। दोनों युवक सकुशल मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। बाद में परिजन दोनों को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि दो युवकों के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली , लेकिन दोनों स्वयं ही तैर कर बाहर निकल आए। दोनों युवक सकुशल घर पहुंच गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काठा गांव के पास यमुना नदी में कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से नदी पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए है। किसान आज भी जान जोखिम मेें डालकर नदी पार कर खेतों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed