{"_id":"5d0fd0878ebc3e2ad6490468","slug":"156131749413-baghpat-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई सत्र से पहले पूरा कराए मिल का विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई सत्र से पहले पूरा कराए मिल का विस्तारीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण का निरीक्षण किया। अधिकारियों को अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा, ताकि पेराई सत्र 2019-20 में समय से मिल चालू हो सके।
मिल गेस्ट हाउस में रविवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रमाला चीनी मिल और उत्तम ग्रुप के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मिल का अधूरा कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। आगामी पेराई सत्र में मिल को समय से चलाया जा सके। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक विनोद अग्रवाल से कहा कि मिल में गन्ना डालने आने वाले किसान एक घंटे से अधिक नहीं रुकने चाहिए। किसान यदि मिल में अधिक समय रुकता है तो उसका समय बर्बाद होता है। उन्होंने एथनॉल प्लांट लगाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि जमीन कम पड़ रही है तो और जमीन खरीद कर लो। बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने नये व पुराने दोनों मिल एक साथ चलाने का सुझाव दिया। जिससे मिल की पेराई क्षमता बढ़ जाएगी और किसानों का गन्ना समय से खत्म हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। सांसद ने कहा कि जल्द ही जिले में अमूल दूध प्लांट खुलने वाला है। इससे किसानों को उनके दूध का उचित दाम मिलेगा। करीब 25 एकड़ जमीन में लगने वाले प्लांट पर तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, सहंसर पाल तोमर, सुभाष पहलवान, राजपाल सिंह, संजीव चौहान, प्रभात तोमर, बाबूराम, राजीव तोमर आदि रहे।