{"_id":"5d0fceca8ebc3e2ad649043c","slug":"15613170493-baghpat-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण उप निदेशक ने दो इंस्टीटयूट को नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण उप निदेशक ने दो इंस्टीटयूट को नोटिस भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। समाज कल्याण मुरादाबाद मंडल की उप निदेशक ने अभिलेख जमा नहीं करने पर जिले के दो इंस्टीट्यूट के प्रबंधक और सचिव को नोटिस जारी किया है। इसमें संस्थान के प्रबंधक और सचिव से पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि इंस्टीट्यूट के प्रबंधक और सचिव को समाज कल्याण की उप निदेशक सरोज प्रसाद ने पांच बिंदुओं पर दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के खिलाफ मई 2018 में जांच की, इसमें भी कोई अभिलेख नहीं दिखाए। कॉलेज की जांच के लिए 31 जनवरी व एक फरवरी 2019 निर्धारित की, लेकिन दोनों ही दिन संस्था बंद मिला। इस दौरान संस्थान में कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। उप निदेशक ने दोनों संस्थान को वर्ष 2012-13 से वर्ष 2016-17 तक पाठ्यक्रम वार वर्षवार प्रवेशित छात्र, छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने वाले छात्र एवं छात्रवृत्ति लेने वाले और न लेने छात्रों की संख्या मांगी गई है। पाठ्यक्रम के किसी भी वर्ष में ड्राप आउट छात्रों की संख्या का वितरण, प्रत्येक वर्ष का परीक्षाफल का परीक्षण, परीक्षा न देने वाले छात्र और पाठ्यक्रम को बीच में ही अधूरा छोड़ देने वाले छात्रों का अभिलेख, परीक्षा न देने वाले छात्रा, बीच में अधूरा कोर्स छोड़ने वाले छात्रों के सापेक्ष छात्रवृत्ति के लिए धनराशि (जिनकी मांग की गई है) के अभिलेख मांगे हैं। हाईस्कूल अनुक्रमांक, बोर्ड और वर्ष के आधार पर स्टूडेंट सर्च डिटेल पर प्रत्येक छात्र का परीक्षण के बाद नियमावली के अनुसार पात्र और अपात्र छात्रों का आंकलन के अभिलेख मांगे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि सूचना प्रमाणित उप निदेशक समाज कल्याण मुरादाबाद मंडल को उपलब्ध कराएंगे। समय पर अभिलेख नहीं दिए तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जांच आख्या निदेशालय को भेज दी जाएगी।