फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सांसद का विभिन्न गांवों में किया गया स्वागत

सांसद का विभिन्न गांवों में किया गया स्वागत

Mon, 24 Jun 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांसद का विभिन्न गांवों में किया गया स्वागत
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के गोठरा और डगरपुर गांव में सांसद डॉ. सतपाल सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया। डगरपुर गांव में समाजसेवी मनुपाल बंसल द्वारा चौपाल पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने फूलमालाओं से सांसद डॉ. सत्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बागपत लगातार विकास की ओर अग्रसर है। यहां लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगातार काम जारी है। युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम किया जाएगा। जनपद के सभी लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। गोठरा गांव में भी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख खेकड़ा जितेंद्र धामा, लीलू पूर्व प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र, रविंद्र, नरेश वर्मा, विपिन देवकरण, महिपाल, कंवरपाल गुर्जर, प्रमोद बंसल मौजूद रहे। उधर, डौला गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल ने बाबा शीतल गिरी महाराज के मंदिर तक इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने सांसद का फूलमालाओं और पगड़ी बांधकर सम्मान किया। ठाकुर प्रदीप सिंह, शक्ति सिंह, दीपक शर्मा, ठाकुर वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed