{"_id":"5d015694bdec22077d5c08ad","slug":"15603687788-kahkra-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी की गोशाला में गाय की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी की गोशाला में गाय की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित गोशाला में बीमारी के चलते एक गाय की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने गड्ढा खुदवाकर जमीन में मृत गाय को दबाया।
क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित गोशाला में निर्माण के बाद मार्गों व खेतों में घूमने वाले दर्जनों बेसहारा पशु रखे हैं। गोशाला में रह रहे कुछ पशु बीमार हो गए हैं। उन्होंने चारा खाना व पानी पीना भी बंद कर दिया। बुधवार की सुबह बीमारी के चलते एक गाय की मौत हो गई, गाय की मौत का पता लगने पर ग्रामीण पंकज नैन अन्य ग्रामीणों के साथ गोशाला में पहुंचे। वहां उन्होंने रीति रिवाज के साथ गाय को गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवाया। गोशाला में पहुंचे ग्रामीण पंकज, ओमपाल शर्मा, बबलू, कपिल शर्मा, बिल्लू नैन, यशवीर आदि ने गायों का समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर गोशाला में रखे अन्य गोवंश का समय पर इलाज कराने की मांग की।