फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तपकल्याणक वैराग्य दर्शन मनाया

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तपकल्याणक वैराग्य दर्शन मनाया

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में  तपकल्याणक वैराग्य दर्शन मनाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के सौजन्य से मुनि संघ के सानिध्य में चल रहे सात दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन तप कल्याणक वैराग्य दर्शन मनाया गया।
इसमें दिखाया गया कि आदि कुमार के दरबार में निलोजना का नृत्य होता है, लेकिन नृत्य करते करते नीलांजना का शरीर समाप्त हो जाता है। इसे देखकर आदि कुमार को वैराग्य आ जाता है कि यह शरीर तो नश्वार है। सब कुछ दिखावा है। तुरंत ही वे अपना राज्य पुत्र भरत व बाहुबली को सौंप देते हैं और वन की ओर प्रस्थान कर देते हैं। इस प्रकार आदि कुमार की दीक्षा, विधि दर्शाई गई। इसके अतिरिक्त आस्तिक भैय्या के निर्देशन में बारह भावना की भी सुंदर प्रस्तुति बच्चों ने की। सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैय्या और डॉ. श्रेयांस जैन के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वीर सागर महाराज ने कहा कि कमल कीचड़ में उगता है, लेकिन वह अपनी पंखुड़ी को कीचड़ में डुबोता नहीं है। उसी प्रकार आपको गृहस्थ में रहने के बाद भी मोह माया से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिनाथ भगवान सम्यक दृष्टि जीव थे। भले ही वे कुमार अवस्था में हो या राज्य संचालन में। सभी व्यक्तियों को सभी कुछ कल्प वृक्षों द्वारा प्राप्त हो जाता है, लेकिन समय के प्रभाव से कल्प वृक्ष समाप्त हो गए हैं। उस समय सभी लोगों को रास्ता दिखाने के लिए आदिनाथ भगवान ने लोगों को कृषि का ज्ञान दिया, ताकि वे अपनी जीविका चला सके। मुनि ने कहा कि हमारा जीवन चंद्रमा की तरह होना चाहिए। जो प्रकाश के साथ शीतलता भी प्रदान करें। इस अवसर पर मुनि विशाल सागर व धवल सागर महाराज ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से घटायात्रा निकाली
बड़ौत। पूजन की क्रियाओं के बाद दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान से घटयात्रा निकाली। जो अजितनाथ मंदिर पहुंची, वहां बदी का शुद्धिकरण किया। इसके बाद मुनि वीर सागर ने संसघ आचार्य विद्या सागर संत निलय का शिलान्यास बाबूराम, वकील चंद, सुभाष जैन के परिवार ने किया । कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र विशाल जैन, कुबेर इंद्र विकास जैन, यज्ञ नायक सचिन जैन, निशांत इंद्र शशि जैन, सानथ वैभव जैन तथा महेंद्र इंद्र नितिन जैन उपस्थित रहे। इसमें सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, बिजेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, प्रवीण जैन, सचिन जैन, मुकेश बजाज, महेंद्र जैन, मदनलाल जैन आदि रहे।

ज्ञान महोत्सव आज
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में 13 जून को केवल ज्ञान महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed