{"_id":"5d0155aabdec22075541a2cb","slug":"15603685443-baghpat-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपहिया वाहन पर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपहिया वाहन पर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दुपहिया वाहन पर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें। आए दिन होने वाले हादसों में बगैर हेलमेट कई लोगों की जान जा चुकी हैं। अधिकतर मौतों में सामने आया है कि सिर पर चोट लगने की वजह से दुपहिया वाहन चालकों की जान गई है। अगर हेलमेट पहने होते तो इन लोगों की जान बच सकती थी। दुपहिया वाहन चालक या तो हेलमेट लेकर नहीं चलते और अगर लेकर भी चलते हैं तो उसे लगाने से परहेज करते हैं। पिछले दिनों से ही कैबिनेट मीटिंग में इस पर पांच सौ रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। हेलमेट अपनी खुद की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि बगैर हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलेगा। लोगों को समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जागरूक किया जाता है, लेकिन अपेक्षित सुधार के लिए जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस देखती रही, बाइक सवार गुजरते गए
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। लेकिन बुधवार को भी पुलिस सिर्फ तमाशबीन ही नजर आई। पुलिस के सामने ही ट्रिपल राइडिंग और बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन सवार गुजरें, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई।