{"_id":"5d01559abdec220710359c9a","slug":"15603685286-baghpat-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना से पढ़ेंगी ओर बढ़ेंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना से पढ़ेंगी ओर बढ़ेंगी बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अप्रैल 2019 के बाद जन्मी बेटियों को कन्या सुमंगला योजना से जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक का खर्च सरकार वहन करेगी। उम्र बढ़ने के साथ-साथ किश्तों में धनराशि सरकार की ओर से मिलेगी। योजना का उद्देश्य यह है कि बिटिया को किसी भी तरह बोझ न समझा जाए।
बेटियों को बोझ न समझे इसके लिए प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत की है। जिसका लाभ बेटियों के अभिभावकों को होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना को अप्रैल 2019 में जन्मी कन्याओं के लिए लागू किया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश है कि योजना के चलते छह चरणों में धनराशि का वितरण होगा। जन्म पर दो हजार रुपये, बालिका के एक वर्ष तक के पूरे टीकाकरण के बाद एक हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश लेने के बाद दो हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश लेने के बाद तीन हजार रुपये, कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक, दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पांच हजार रुपये एकमुश्त धनराशि दी जाएगी। इस सभी प्रक्रिया में अभिभावकों को बेटियों के प्रति लगाव बढ़ेगा और उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा में सहयोग करेंगे। जिला प्रोबेशन ने बताया कि योजना के तहत इसका ऑनलाइन आवेदन होगा। अगर ऑलाइन आवेदन नहीं हो रहा है तो वह ऑफ लाइन आवेदन बीईओ, एसडीएम, जिला परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते है।
लाभार्थी के खाते में जाएगी धनराशि
जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि लाभार्थी को योजना के तहत देय धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। अवयस्क होने पर धनराशि लाभार्थी के माता के बैंक खाते में ओर माता की मृत्यु की स्थिति में धनराशि पिता की बैंक खाते में जाएगी।
विज्ञापन
लाभार्थियों के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना के तहत लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी हो। उसके पास स्थायी निवास प्रमाणपत्र, राशन, आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, विद्युत या टेलीफोन बिल, लाभार्थी की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये, किसी परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को लाभ मिलेगा। किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव दो जुड़वा बालिकाएं होती हैं तो इस दशा में तीनों बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।