{"_id":"5d015596bdec2207490a1db2","slug":"156036852414-baghpat-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया पक्के मकान बनाने का सपना पूरा : सहेंद्र सिंह रमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया पक्के मकान बनाने का सपना पूरा : सहेंद्र सिंह रमाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। कस्बे में ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पक्के मकान का सपना पूरा कर दिया है। भाजपा की योजनाओं से जन-जन को लाभ हुआ है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से लोगों को पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। सभी धर्म के लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जो लोग इससे वंचित हैं, वे अपना आवेदन कर सकते हैं। उनका भी पक्का मकान बनवाने का सपना पूरा हो जाएगा। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया। परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर ने कहा कि योजना नि:शुल्क है। किसी भी तीसरे व्यक्ति के चक्कर में लोगों को नहीं आना चाहिए। विभाग से सम्पर्क कर सीधे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में 150 लोगों ने मकान बनवाने के लिए फॉर्म जमा कराए हैं। नगर पंचायत कार्यालय में 15 जून तक फॉर्म जमा होंगे। बीडीओ राजीव शर्मा, एडीओ कृष्णपाल मान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ, बलराम जिंदल, डॉ. उदयवीर, भाजपा के मंडल महामंत्री सचिन मलिक, सोनू, पवन मलिक, प्रवीण रठौड़ा, सुरजमल, रोहताश, कपिल कौशिक उपस्थित रहे।
भाजपा ने जन-जन को दिया योजनाओं का लाभ
दोघट। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने टीकरी में सीएचसी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाये जा रहे गरीबों के मकानों के संबंध में बुधवार को शिविर लगाकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपनी सरकार है। बुधवार को टीकरी नगर पंचायत की सीएचसी पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। डूडा की परियोजना परियोजना अधिकारी, डूडा, रजनी पुंडीर, विनीत कुमार, डा. अतुल बंसल, सचिन त्यागी, संजीव राठी, माटू पहलवान, सतप्रकाश, उदय राठी, सुभाष प्रमिल पवार, सतेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।