फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उन्नत कृषि कर दोगुना लाभ कमा सकते हैं किसान

उन्नत कृषि कर दोगुना लाभ कमा सकते हैं किसान

Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
उन्नत कृषि कर दोगुना लाभ कमा सकते हैं किसान
बागपत। द मिलियन फार्मस स्कूल (किसान पाठशाला) के दूसरे दिन 46 न्याय पंचायतों में किसानों को उन्नत कृषि और फसलों के बारे में कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी। किस प्रकार काम लागत में ज्यादा फसलों की पैदावार कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई। ग्राम प्रधानों ने पहुंचकर किसानों को उत्साह बढ़ाया। प्रकृति के अनुसार खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसानों की आय में बढ़ोतरी हो और किसान प्रगति के रास्ते पर अग्रसर हो, इसके लिए किसानों को किसान पाठशाला के माध्यम से जानकारियां दी जा रही है। मंगलवार को किसानों को उन्नत कृषि के बारे में बताया गया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि अत्याधिक रासायनिक उर्वरकों से फसल तो अच्छी हो जाती है, लेकिन भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। वहीं फसल के उपयोग से मानव और पशु दोनो के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। रासायनिक उर्वरक भूमि के पोषक तत्वों को खत्म कर देते हैं। उन्होंने आह्वान किया जैविक खेती करने से लाभ भी अधिक होगा और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे आय में बढ़ोतरी होगी और फसल की उत्पादकता बढ़ेगी। उन्होंने सभी कृषकों से फसलों के चक्र और सहफसली खेती करने का भी अपील की है। उधर कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश सिंह और छपरौली के एडीओ पंचायत महेश कुमार खोखर ने भी किसानों को फसलों की जानकारी दी। विभिन्न तकनीकी के बारे में जानकारियां दी गई। सभी कृषकों को उन्नत कृषि कर कई गुना लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन


गोष्ठी में किसानों को योजनाओं की जानकारी दी
बड़ौत (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में मंगलवार को कृषि विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एडीओ कृषि रक्षक नरेश पाल ने अध्यक्षता ने की। नौरंग ने संचालन किया। विचार गोष्ठी में माजरा, बूढ़पुर, गांगनौली, किशनपुर बिराल गांव के किसानों ने भाग लिया। एडीओ कृषि रक्षक नरेश पाल ने किसानों को शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि यदि किसानों को शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाना है तो सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों को विभिन्न फसलों में होने वाले रोगों व रोगों से निजात पाने के उपाय बताए। गोष्ठी में दिलावर, अजित, प्रमोद, भगत सिंह, नरेंद्र, सौरभ, महेश, महेंद्र, धर्मेंद्र , महिपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसानों को पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी
दोघट। प्राथमिक विद्यालय कान्हड़ में चल रही किसान पाठशाला में कृषि विभाग से आई टीम ने महिला किसानों को उन्नत खेती करने एवं फसल पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी।
सहायक विकास अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के लिए समय-समय पर अनेकों लाभकारी योजनाएं लेकर आ रही है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। किसान को खरीफ की फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिए। उर्वरकों का कम से कम प्रयोग करें, ताकि जमीन की उर्वरक शक्ति बनी रहे। किसान धान के अच्छे बीज की नर्सरी तैयार करें तथा जैविक खाद का प्रयोग ही करें। जैविक खाद किसान के लिए सबसे उपयुक्त है। सहायक नीरज सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक अजय कुमार, संतोष कविता, सोनू, प्रियंका, सुमन, प्रिया, राजवीरी, पूनम, मंजू, अनीता मौजूद रही।


कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम विनयपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को किसान पाठशाला के दूसरे दिन कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया। कृषि तकनीकी सहायक अजीत गिरि ने किसानों को बहु फसली खेती, मिश्रित खेती, जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही डीएपी, यूरिया, पोटाश आदि में होने वाली मिलावटों की पहचान करना सिखाया। एडीओ उपेंद्र कुमार ने किसानों को कृषि विविधिकरण के बारे में बताया। पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार ने पशु टीकाकरण कराकर पशुओं को रोगों से बचाव की जानकारी दी। गन्ना पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने किसानों को गन्ना विभाग की योजनाओं के बारे में बता लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान एडीओ नरेंद्र सैनी, ग्राम पंचायत अधिकारी बुद्ध प्रकाश, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, किसान ऋषिपाल, अजयपाल, साधुराम, बलराज, रतिराम, लोकेश, सोनू, जयचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed