फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवान का जन्मकल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया

भगवान का जन्मकल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
भगवान का जन्मकल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर महाराज के पावन सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और विशाल शोभायात्रा निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुकशिला मैदान पहुंची, वहां भगवान का अभिषेक किया।
भगवान के जन्म का समाचार जैसे ही नगरवासियों को मिला तो नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई। माता के गर्भगृह में सौधर्म इंद्र की पत्नी शशि जाकर तीर्थकर बालक को लाती है और हर्षित होती है। सौधर्म इंद्र बड़ी मनुहार के बाद शशि से तीर्थकर बालक को लेता है। वह 1008 नेत्रों से प्रभु की छवि देखता है फिर भी मन तृप्त नहीं होता। प्रभु आदिनाथ भगवान के जन्म के बाद सौधर्म इंद्र विशाल जैन, कुबेर इंद्र विकास जैन, सचिन जैन आदि इंद्र के साथ हाथी पर सवार होकर पांडुक शिला की ओर विशाल शोभायात्रा के साथ प्रस्थान करते हैं। यह शोभायात्रा दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान से शुरू होकर कैनाल रोड, गांधी रोड, महावीर मार्ग होते दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पांडुकशिला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद व अन्य स्थानों के एक दर्जन बैंड धार्मिक धुन बजाते चले। बीच-बीच में धार्मिक, मनमोहक झांकियां, सबका मन मोह रही थी। पंचकल्याणक महोत्सव के सभी पात्र रथ में सवार होकर शोभायात्रा में चले। शोभायात्रा पांडुकशिला मैदान पहुंचकर सौधर्म इंद्र विशाल जैन ने आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का 1008 कलशों से अभिषेक किया। सभी इंद्रगणों ने उनकी अनुमोदना की।
विज्ञापन


बच्चे समाज को नई दिशा देने वाले - वीर सागर
बड़ौत। वीर सागर महाराज ने कहा कि आज भगवान का जन्म कल्याणक हमें देव शास्त्र गुरू की आराधना के साथ मनाना है। हमें अपने बच्चों को इस कार्यक्रम के माध्यम से धर्म के संस्कार देने है। बच्चे समाज को नई दिशा देने वाले हैं। यदि बच्चे संस्कारित होंगे तो वह ऐसे देश का निर्माण करेंगे, जहां अपराध बहुत कम होंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपराध तभी करता है, जब उसे किसी का डर न हो, लेकिन जब उसके भीतर धर्म के संस्कार होंगे तो वह अपराध से डरेगा। मुनि ने सम्यक दर्शन संस्कार महोत्सव के माध्यम से 500 से अधिक बच्चों को संस्कारित किया। कार्यक्रम में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, मदनलाल जैन, महेंद्र जैन, विनोद जैन, अरिदमन जैन, प्रवीण जैन, अशोक जैन, विरेंद्र जैन, पवन जैन, कमल जैन, सुनील जैन, शशि जैन, राजेश जैन, पीयूष जैन, गौरव जैन, नितिन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि में महा आरती हुई
बड़ौत। सोमवार की रात्रि में महा आरती हुई और इसके बाद तीर्थकर बालक का पालना झुलाया गया। बाल क्रीड़ा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। समाज की गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं ने इसमें भक्तों ने भाग लिया। संगीतकार नीलेश्वर एंड पार्टी मध्य प्रदेश के सुंदर भजनों पर जैन श्रद्धालु झूम उठे।

तप कल्याणक महोत्सव आज
बड़ौत। तप कल्याणक महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इसमें आदि कुमार का राज्याभिषेक, राज्य संचालन, षटकर्म उपदेश आदि प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed