फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नगर में विद्युत सप्लाई धड़ाम, उपभोक्ताओं का हंगामा

नगर में विद्युत सप्लाई धड़ाम, उपभोक्ताओं का हंगामा

Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर में विद्युत सप्लाई धड़ाम, उपभोक्ताओं का हंगामा
बड़ौत (बागपत)। विद्युत सप्लाई धड़ाम होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को एक्सईएन प्रथम और मुख्य शिकायत केन्द्र पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उपभोक्ताओं की कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद मेें उपभोक्ता समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि आए दिन नगर में अद्योषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली न होने के कारण न तो लोग पेयजल व्यवस्था कर पा रहे हैं और न ही पशुओं का चारा काटने की व्यवस्था हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण लोगों की परेशानी ओर बढ़ गयी है। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई और विद्युत विभाग पर उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और बताया कि लगातार विद्युत उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल भी भेजे जा रहे हैं। बाद में उपभोक्ता समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह व अवर अभियंता टाऊन रवि प्रताप का कहना था कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही सप्लाई दी जा रही है। आक्रोश जताने वालों में साजिद, कय्यूम, युसूफ, शौकीन, शकील, मेहरबान, आसिफ, सुल्तान, जावेद, इमामुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed