फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   6 विभागों ने खुदवाएं है एक लाख गड्ढे, पौधे लगने है 4.81 लाख

6 विभागों ने खुदवाएं है एक लाख गड्ढे, पौधे लगने है 4.81 लाख

Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
6 विभागों ने खुदवाएं है एक लाख गड्ढे, पौधे लगने है 4.81 लाख
बागपत। हरियाली के लिए शासन से 9.64 लाख पौधे लगाने का वर्ष 2019-20 में लक्ष्य मिला है। वहीं 15 अगस्त को एक ही दिन 4.81 लाख पौधे लगाने जाना निर्धारित है। अभी तक 26 विभागों द्वारा एक लाख जगहों पर ही गड्ढे खुदवाएं है।
विज्ञापन

पर्यावरण को शुद्ध करने और जिले की धरा पर हरियाली लाने के लिए पौधरोपण अभियान की तैयारी है। इस बार जिले में 6.64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया, वहीं 15 अगस्त तक 4.81 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी 26 विभाग सहित वन विभाग को दी। नियम है कि विभागों के अधिकारियों द्वारा पौधे लगाने से पहले गड्ढे तैयार करने है। 26 विभागों द्वारा अभी तक पूरी तरह गड्ढों को तैयार नहीं किया। विभागों ने अभी तक एक लाख गड्ढे ही खुदवाए हैं। जबकि 4.81 लाख पौधे लगाने है। वन विभाग ने तो अपनी प्रगति पूरी करते हुए डेढ़ लाख गड्ढों को खुदवा लिया है। 26 विभाग इससे पिछड़ते हैं। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि विभाग की ओर से डेढ़ लाख गड्ढे खुदवा लिए है, लेकिन 26 विभाग इससे पिछड़ा हुआ है। अभी तक करीब एक लाख जगह ही गड्ढे खोदे गए हैं। इसके लिए विभागों के लिए अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इन विभागों को सौंपा गया है पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 108900, ग्रामीण विकास विभाग 208300, राजस्व विभाग 20800, पंचायती राज विभाग 20800, औद्योगिक विकास 3000, नगर विकास 7700, लोक निर्माण विभाग 12000, सिंचाई विभाग 14300, कृषि विभाग 676, पशुपालन विभाग 4000, सहकारिता विभाग 850, उद्योग विभाग 3500, विद्युत विभाग 3000, माध्यमिक शिक्षा विभाग 8300, बेसिक शिक्षा विभाग 11600, प्राविधिक शिक्षा 3900, उच्च शिक्षा 3900, श्रम विभाग 900, स्वास्थ्य विभाग 6000, परिवहन विभाग 800, रेलवे विभाग 3900, रक्षा विभाग 1700, उद्यान विभाग 20800, पुलिस विभाग 2800, विकास प्राधिकरण बागपत 2800 पौधे लगाएं जाएंगे सहित अन्य विभाग में इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त तक लगाने है 481250 पौधे
इन विभागों को 481250 का लक्ष्य एक ही दिन 15 अगस्त को रोपित किए जाने के निर्देशित किया है। डीएम पवन कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जो लक्ष्य विभागों को 15 अगस्त के लिए आवंटित किया गया है इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण पालन करना सुनिश्चित समझें।


पौधरोपण के लिए प्रशासन की रणनीति
पर्यावरण वन तथा जलवायु शासनादेश के क्रम में निर्धारित रणनीति के अनुक्रम में समस्त पौधरोपण कार्य पूर्ण किया जाएगा। 15 जुलाई तक न्यूनतम 15 प्रतिशत पौधरोपण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। 31 जुलाई 40 प्रतिशत, 15 अगस्त न्यूनतम 65 प्रतिशत, 31 अगस्त तक न्यूनतम 90 प्रतिशत और 25 मार्च 2020 तक 100 प्रतिशत पौधरोपण कार्य पूरा किया जाएगा। पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता की जाएगी। महिला, विद्यार्थी, किसान, दिव्यांगों, पूर्व सैनिकों समाज के अल्प आय, वाले व्यक्तियों एवं वनों के समीप रहने वाले ग्राम वासियों के सहयोग से वानिकी को जन आंदोलन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed