फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   %आइए, 14 जून को रक्तदान जरूर करें’

%आइए, 14 जून को रक्तदान जरूर करें’

Tue, 11 Jun 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
%आइए, 14 जून को रक्तदान जरूर करें’
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल धर्मशाला में डिस्ट्रिक्ट लायंस 321 सी-1 के सहयोग से रक्तदान शिविर लगेगा। रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर भी किया जाएगा। कैंप में बीमारियों की जांच होगी और लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभ भी डॉक्टर बताएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अग्रवाल मंडी टटीरी में रक्त कैंप लगेगा। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि कैंप में लोगों को ब्लड डोनेशन से होने वाले लाभ की जानकारियां भी दी जाएगी। अग्रवाल धर्मशाला में यह आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान कैंप में विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता का कहना है कि अभियान सराहनीय है। लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करना चाहिए। मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय और सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा होंगी।
विज्ञापन



जानिए, रक्तदान के फायदे
रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
रक्तदान से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
रक्तदान से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed