फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत नगर में खुलेआम बेचे जा रहे हैं अशुद्ध शीतल पेय पदार्थ

बड़ौत नगर में खुलेआम बेचे जा रहे हैं अशुद्ध शीतल पेय पदार्थ

Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत नगर में खुलेआम बेचे जा रहे हैं अशुद्ध शीतल पेय पदार्थ
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में खुलेआम नकली पेय पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इसके साथ-साथ जगह-जगह गन्ने के रस की बिक्री की जा रही है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी इसके प्रति मूकदर्शक बने हुए हैं और लोगों को डायरिया और गले की बीमारी और अन्य संक्रमण रोग फैलने लगे हैं।
दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, गांधी रोड, बावली रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड सहित शहर के अन्य मार्गों पर शीतल पेय की बेचने वालों की हथठेली लगी हैं। इनमें सस्ते दाम पर लोगों को पेयजल पिलाया जा रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कुछ लोगों के बार शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर के चिकित्सक डॉ. अनिल जैन, डॉ. अरविंद जैन ने बताया कि खुलेआम बिक रहे शीतल पेय पदार्थों पर प्रशासन सख्ती के साथ रोक लगाए, क्योंकि इनसे डायरिया, हार्ट अटैक व संक्रमण रोग फैलने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने लोगों को भी सलाह दी कि वे ऐसे पेय पदार्थों से बचे जो उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिल रही है और ये पेय पदार्थ पूरी तरह से अशुद्ध है और स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है इनके खिलाफ योजना बनाकर अभियान चलाया जाएगा और इन पर रोक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed