फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पश्चिमी उप्र को अलग राज्य का दर्जा मिले : सत्यपाल सिंह

पश्चिमी उप्र को अलग राज्य का दर्जा मिले : सत्यपाल सिंह

Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी उप्र को अलग राज्य का दर्जा मिले : सत्यपाल सिंह
बड़ौत (बागपत)। पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि पश्चिमी उप्र को अलग राज्य का दर्जा मिले। बिना पश्चिमी उप्र बने क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन

वह रविवार को डीएस भवन बिजरौल रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उप्र जनसंख्या की दृष्टि से काफी बड़ा है। इस कारण सम्पूर्ण प्रदेश का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में हम पिछड़ते जा रहे हैं। चारों ओर अपराध का वातावरण फैल रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था लचर है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उप्र अलग राज्य हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिमी उप्र बनते ही हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी हो जाएगी। हर वर्ग का समुचित विकास होगा।
विज्ञापन

मोर्चा के महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि अब संघर्ष तेज किया जाएगा। हर वर्ग व संगठन का साथ लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे प्रदेश का विकास तेजी से होता है। राजनीतिक लोगों को भी आगे आकर इस मुहिम से जुड़ने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता जगवीर सिंह एडवोकेट ने की। संचालन देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के आयोजन इंजीनियर विजयपाल सिंह तोमर, प्रमोद, विधूड़ी, आजाद धामा, महामंत्री जिला बार एसोसिएशन डॉ. अजय चौधरी, अजय पंवार, राजेंद्र पाराशर, दिलशाद प्रमुख, विरेंद्र सिरोही, गौरव यादव, आरके तोमर, कवि किरण पाल सिंह, डॉ. महक सिंह, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, सौरभ अग्रवाल, अवनीश कुमार आदि वक्ताओं और इकबाल कवि आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed