फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राष्ट्र एव समाज की उन्नति के लिए यज्ञ किया

राष्ट्र एव समाज की उन्नति के लिए यज्ञ किया

Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र एव समाज की उन्नति के लिए यज्ञ किया

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
रविवार को आर्य समाज मधुबन में यज्ञ हुआ। सत्यपाल राठी के आवास पर हुए यज्ञ में सभी आर्यजनों ने राष्ट्र की उन्नति की कामना की। यज्ञमान योगेश कुमार राठी सपत्नीक रहे। यज्ञ के पुरोहित सुनील कुमार शास्त्री ने कहा कि जिस घर में ब्रहा यज्ञ, अग्निहोत्र, पितृयज्ञ, बलिवैश्व देव यज्ञ व अतिथि यज्ञ होते है, वहीं स्वर्ग है। जब से हमारे परिवारों में से पंच महायज्ञ होने बंद हुए हमें दुखों और दरिद्रता ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि गृहस्थाश्रम को सब आश्रमों में ज्येष्ठ व श्रेष्ठ इसीलिए माना गया है कि इसमें सभी पांच महायज्ञ करने का अधिकारी मनुष्य बनता है। आओ हम वेदों के बताए रास्ते पर चले और श्रेष्ठ बने और दूसरों को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प करें। इसमें सुशील चौधरी, मुकेश तोमर, महेंद्र सिंह डबास, जयपाल सिंह राठी, वरुण राठी, अमित राठी, सोमपाल सिंह तोमर, महेंद्र पाल चौहान, डॉ. चौहल सिंह, हरेंद्र राठी, गौरव डबास, रीता देवी, बबीता, निर्मला देवी, पूजा देवी, अनमोल, गौतम, हरपाल सिंह, विनोद, कृष्णा, वीरमति, राजेंद्री, राजेश, सुनीता, अनिता, जगवती, बिट्टू, संजोली, घोलू, सुखपाल राठी आदि रहे।

संयमी पुरुष ही कर सकता है यज्ञ का संचालन - अंग्रिस मुनि
बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज पट्टी चौधरान में आर्य समाज ने यज्ञ किया। यज्ञ के ब्रहा मित्रमुनि और यज्ञमान हरवीर सिंह रहे। यज्ञ में अंग्निरस मुनि ने कहा कि वैदिक पद्धति में यज्ञ का संचालन संयमी पुरुष ही कर सकता है। पूजा करने के लिए पूूज्य को जानना अनिवार्य है। दान से पहले देय वस्तु और अपने स्वत्व एवं लेने वालों की पात्रता का ज्ञान होना चाहिए। यज्ञ में हरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, ओमपाल, राजवीर सिंह, गौरव तोमर, चंद्रपाल सिंह, शशंाक, आर्यन, राजपाल, ओमप्रकाश, सुखपाल, सोहनवीर सिंह, विकास राठी, कपिल, उदयवीर, अमित तोमर, सचिन, रणपाल, दीपक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में यज्ञ का आयोजन किया। इसमें आर्यजनों ने आहुतियां दी। यज्ञमान राजेंद्र कुमार और ब्रह्मा आचार्य समर भानु रहे। यज्ञ में जसवीर मलिक, हरवीर सिंह, राजपाल आर्य, मोहन पाल, सत्यपाल, ओमपाल राठी, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed