फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीढ़ियां बचाने के लिए बचाना होगा पानी : जल पुरुष

पीढ़ियां बचाने के लिए बचाना होगा पानी : जल पुरुष

Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीढ़ियां बचाने के लिए बचाना होगा पानी : जल पुरुष
पीढ़ियां बचाने के लिए बचाना होगा पानी : जल पुरुष
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि समय रहते हमें पानी की कीमत को समझना पड़ेगा। भविष्य में पीढ़ियों को बचाने के लिए पानी बचाने की पहल प्रत्येक व्यक्ति को करनी होगी। एनसीआर के लिए जल नीति जरूरी है। बागपत के छह ब्लॉक पहले ही डार्क जोन में हैं। इसलिए किसानों को फसल चक्र बदलना चाहिए।
शुक्रवार को डौला गांव में जल संकट के समाधान के लिए जल संरक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जल पुरुष ने कहा कि पहले किसान बरसात के मौसम के हिसाब से फसल चक्र रखते थे। लेकिन जैसे-जैसे सुविधाएं बढ़ीं, परिवर्तन आते चले गए। अब तालाबों में पानी एकत्र नहीं होने दिया जाता। खेती में अधिक रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है। इस कारण अधिक पानी की जरूरत होती है। जैविक खेती में कम पानी की जरूरत पड़ती है। घर-घर में सबमर्सिबल लग गए हैं। इनसे पानी का अनावश्यक दोहन किया जा रहा है। जल बचाने के लिए जल साक्षरता जरूरी है। युवाओं को आगे आकर जल संकट से समाज को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। डीएम पवन कुमार ने कहा कि पानी अनमोल है। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और जल बचाने के अभियान में सहयोग दें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने कहा कि जल का सदुपयोग बेहद जरूरी है। जागरूकता और मजबूत इच्छाशक्ति से ही पानी बचाया जा सकता है। इसलिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद राय शोध संस्थान बड़ौत के अध्यक्ष अमित राय जैन ने कहा कि युवा और महिला वर्ग जल बचाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। बच्चों को पानी बचाने के संस्कार दें। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि किसानों को जागरूक करेंगे। सिंचाई जरूरत के हिसाब से करें और जैविक खेती की तरफ किसान वापस लौटें।

कार्यक्रम में सपा नेता ओमवीर तोमर ने कहा कि देहात में लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, तभी भविष्य में जल संकट से छुटकारा मिलेगा। जल बिरादरी से जुड़े कृष्णपाल ने कहा पानी बचाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीडीओ हूबलाल, बीडीओ कृपाल सिंह, तहसीलदार रामनयन सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed