फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार केंद्र पर हुई बीटीसी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, 26 रहे गैरहाजिर

चार केंद्र पर हुई बीटीसी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, 26 रहे गैरहाजिर

Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
चार केंद्र पर हुई बीटीसी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, 26 रहे गैरहाजिर
चार केंद्र पर हुई बीटीसी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा, 26 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

बागपत। जिले के चार केंद्रों पर बीटीसी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाए हुई। दो पालियों में परीक्षा संपंन हुई। 1884 परीक्षार्थियों में से 26 गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा को संपंन कराया गया था। कक्ष निरीक्षक ने सघन चेकिंग के बाद छात्रों को कक्षों में जाने दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। 1884 परीक्षार्थी इसके लिए पंजीकृत हुए थे। दो पालियों में परीक्षा संपंन हुई थी। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली दस बजे और द्वितीय पाली में दो बजे परीक्षा शुरू हुई थी। दो घंटे परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 454 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम ओर द्वितीय पाली में 450 उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित। डीएवी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर 540 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 532 उपस्थित रहे ओर आठ अनुपस्थित। वहीं द्वितीय पाली में 540 में से 531 उपस्थित रहे और नौ अनुपस्थित रहे। खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज दोनो पालियों में 384 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 374 उपस्थित रहे और 10 अनुपस्थित रहे। सरूरपुर कलां इंटरमीडिएट कॉलेज में 506 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 503 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपंन हुई। सचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सभी जगह नकलविहीन परीक्षा हुई।
विज्ञापन

-----------------
परीक्षा के दौरान गर्मी ने किया परेशान
बीटीसी के तृतीय सेमेस्टर की दोनो पालियों में हुई परीक्षा में गर्मी भी बाधा बनी रही। जिसके चलते परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्र-छात्राएं पेड़ों की छाव में खड़े रहे। कोतवाली में बने मंदिर के परिसर में बैठे हुए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पानी को लेकर भी अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
232 कक्ष निरीक्षकों की लगाई गई थी ड्यूटी
बीटीसी की परीक्षा को शांतिपूर्ण संपंन कराने के लिए 232 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा चार पर्यावेक्षक नियुक्त किए गए है। एक संचल दल बनाया गया है। वहीं एसडीएम बागपत को परीक्षा को शांतिपूर्ण संपंन कराने के जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें परीक्षा का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed