{"_id":"5cf9670ebdec22072d1baa87","slug":"15598487125-baghpat-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण शुद्ध करने को हर व्यक्ति लगाए एक पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण शुद्ध करने को हर व्यक्ति लगाए एक पौधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। वन विभाग की पौधशाला में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। लोगों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। वहीं पौधरोपण के लिए पौधे वितरित किए। खेकड़ा क्षेत्र में 1.75 लाख पौधे लगाने का जिम्मा दिया। इसमें वक्ताओं ने कहा पर्यावरण शुद्ध करने के लिए हर व्यक्ति को एक पौध लगाना चाहिए।
रटौल-मुबारिकपुर मार्ग की पूर्वी यमुना नहर पर स्थित पौधशाला में वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित है। कई विभागों को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। खेकड़ा क्षेत्र में 1.75 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मुबारिकपुर और रटौल के ग्रामीणों ने पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा की पेड़-पौधे हमारे जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। इनके बगैर जीवन अधूरा है। उन्होंने बताया की बागपत जनपद में नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जबकि खेकड़ा ब्लॉक में 1.75 लाख है। मुबारिकपुर प्रधान सतपाल और अन्य ग्रामीणों ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें वन दरोगा रविकांत वन, आंसू, मनोज, ठेकेदार यामीन, बब्बू ठेकेदार, परवेज ठेकेदार, नसीरुद्दीन आदि रहे।