{"_id":"5cf6ca7ebdec22071b38b90b","slug":"155967756119-baraut-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से मिले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से मिले सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में मंगलवार को फिजिकल टेस्ट के अंतिम दिन भाजपा के बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भर्ती स्थल का दौरा किया और अभ्यर्थियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य बागपत को बेरोजगार मुक्त बनाना है।
मंगलवार की तड़के डॉ. सत्यपाल सिंह जेवी कॉलेज के मैदान पर पहुंचे और कर्नल कुलदीप और कर्नल एनएस मान से मिले। भर्ती को लेकर चर्चा की, पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं आई। इस पर उन्होंने कर्नल को शांतिपूर्ण ढंग से आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट संपन्न कराने पर उन्हें बधाई दी। इसके बाद वे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और उनसे रूबरू हुए। उन्होंने अभ्यर्थियों से पूछा कि भर्ती में किसी तरह का पक्षपात या समय कम तो नहीं दिया जा रहा है, इस पर सभी अभ्यर्थियों ने कहा कि सहीं ढंग से व पारदर्शिता के साथ भर्ती चल रही है। दौड़ने के लिए समय भी पूरा दिया जा रहा है। इसकेे बाद वे दौड़ परीक्षा फेल होने वाले युवाओं से मिले।
उन्होंने दौड़ परीक्षा में फेल हुए अभ्यर्थियों से निराश न होने की बात कहीं। कहा कि आप निराश न हो, मेहनत करें। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने रक्षा मंत्री का भी आभार जताया। कहा कि मेरे कहने पर यहां पर आर्मी की भर्ती लाई गई है, जल्द ही अगली साल फिर से यहीं पर आर्मी की भर्ती कराई जाएगी। मेरा मकसद बागपत को बेरोजगार मुक्त बनाना है। इस दौरान कर्नल कुलदीप और कर्नल एनएस मान ने अभ्यर्थियों से कहा कि यह तुम्हारी जिंदगी की आखिर दौड़ नहीं है। अनुशासन में रहकर मेहनत करें, फिर मौका मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ सुभाष पहलवान मलकपुर, शिक्षक नेता राजीव तोमर, दीपक नैन, राजीव तोमर, कुलदीप प्रधान बसौली आदि शामिल रहे।