फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित को मुआवजा और एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित को मुआवजा और एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 31 May 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित को मुआवजा और एसएसओ की गिरफ्तारी की मांग
बागपत। बसा टीकरी गांव निवासी ऊर्जा निगम के संविदा लाइनमैन मोनू कुमार की मीतली गांव में करंट से हुई मौत के मामले में परिजनों को सहायता नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सावित्री गौतम के नेतृत्व में परिवार के लोग डीएम पवन कुमार से मिले। तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सावित्री गौतम ने बताया कि 27 अप्रैल को मीतली गांव में संविदा लाइनमैन मोनू पुत्र कर्म सिंह निवासी बसा टीकरी की करंट से मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि एसएसओ ने जानबूझकर लाइन चालू कर मोनू की हत्या कर दी थी। परिजनों को प्रशासन की ओर से मुआवजा की घोषणा की गई थी। आज तक न तो मुआवजा ही दिया गया और न ही परिवार के सदस्यों को कोई नौकरी दी गई। आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया कि उक्त एसएसओ पर बड़ौत में भी एक मुकदमा दर्ज है। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी और नौकरी से सस्पेंड किया जाए। वहीं मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाए। इसमें राममेहर सिंह, बिजेंद्र जाटव, सोनवीरी, राकेश, प्रवीण, नदीम, सुशील, इस्लामू, गुलफाम, रूपेश, अजय, पूजा, काजल, निखिल, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed