{"_id":"5cf02f35bdec2207843c0b76","slug":"15592446433-baghpat-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों की जांच को तीन टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों की जांच को तीन टीमों का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ने ठेकों पर निरीक्षण के लिए तीन टीमों का गठन किया। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए टीम निरीक्षण करेगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम पवन कुमार ने बताया कि आबकारी दुकानों का निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए समस्त एसडीएम व सीओ आबकारी निरीक्षक की संयुक्त रूप से तीन टीम गठित की हैं। टीम प्रथम एसडीएम बागपत, सीओ बागपत एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम, टीम द्वितीय एसडीएम बड़ौत, सीओ एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र द्वितीय, तृतीय टीम एसडीएम खेकड़ा, सीओ एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय को चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम कहा कि गठित टीम मौके पर जाकर ओवर रेट, स्टॉक का सत्यापन सभी सरकारी दुकानों का सत्यापन करेगी। निर्देश दिए कि स्टॉक व स्टाफ का निरीक्षण सूक्ष्मता के साथ किया जाएगा।
होटल, ढाबे और भट्ठों पर भी चलेगा चेकिंग अभियान
अवैध शराब के लिए टीम होटल ढाबों, भट्ठों पर भी संघन चेकिंग करेगी। यहां सुनिश्चित किया जाएगा कि जो ढाबों पर ट्रक बस रुकते हैं, उनकी चेकिंग अवश्य की जाएगी कि कहीं उनमें इथेनॉल, अल्कोहल तो नहीं है इस पर भी नियंत्रण किया जाएगा। जो ट्रक वाहन इस प्रकार के मिलते हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पुराने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे का पुनरीक्षण के निर्देश
डीएम पवन कुमार ने पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाने पर विगत वर्षों में जो अवैध शराब तस्करी पर जो मुकदमे दर्ज हैं उनका पुनरीक्षण जरूर करेंगे। इसमें तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विभिन्न बिंदुओं पर टीम को जांच के दिए निर्देश
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में लगाई गई टीम निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए हैं कि स्टॉक, स्टाफ का सत्यापन ओव रेट, बोतल पर अंकित क्यूआर कोड का सत्यापन एक्सपायर डेट की शराब की तो बिक्री नहीं हो रही है। दुकान के बाहर निर्धारित मानक बोर्ड लगा है या नहीं, शराब की आड़ में कोई अन्य मानक पदार्थों तो नहीं बेचा जा रहा है इसकी जांच कर कार्रवाई करेगी। डीएम ने निर्देश दिए है कि जहां कहीं भी मानक के अनुसार कमी पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।