{"_id":"5cf02f2bbdec22077907609a","slug":"15592446349-baghpat-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू है जान का दुश्मन, कैंसर का बनता है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू है जान का दुश्मन, कैंसर का बनता है कारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि तंबाकू से होने वाले कुप्रभाव के बारे में जानकारी के लिए बागपत और बड़ौत में एनसीडी सेल का गठन किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में जिला सलाहकार एवं परामर्शदाता और अन्य स्टाफ तैनात किया। लोगों को तंबाकू से होने वाले हानियों को बताएंगे।
31 मई को विश्व तंबाकू दिवस मनाया जाएगा। तंबाकू कैंसर का कारण बनता है और अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करेगा। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि बागपत और बड़ौत में एनसीडी सेल का गठन किया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को तंबाकू के प्रति जागरूक करेगी। इससे होने वाली हानियों को बताएगी। इसके अलावा जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में जिला सलाहकार एवं परामर्शदाता और अन्य स्टाफ नियुक्त किए । टीम के माध्यम से बताया जाएगा तंबाकू मौत का कारण बनता है। इससे जानलेवा बीमारियां होती है। विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवाते हैं। 6.5 सेकेंड में एक ध्रुमपान करने वाले व्यक्ति की मौत होती है। किशोरावस्था से ही तंबाकू सेवन करने से नपुंसकता पैदा होती है। मानसिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है और तंबाकू सेवन करने वाला व्यक्ति मानसिक रोगों से पीड़ित हो जाता है। तंबाकू के सेवन से न केवल कैंसर होता है बल्कि ह्दय रोग, मधुमेह, टीबी, अधिघात (लकवा), दृष्टि विहीनता, फेफड़े के रोग एवं श्वास संबंधित रोग होता है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि लोगों को तंबाकू के प्रति जागरूक किया जाएगा।