फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पदक जीतकर लौटे टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

पदक जीतकर लौटे टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित समारोह में सहारनपुर में हुई बास्केटबाल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में प्रधानाचार्य जे पी सिंह ने बताया कि स्कूल की बास्केटबाल टीम ने कोच अशोक पंवार के नेतृत्व में 24 मई से 26 मई तक सहारनपुर के भीम राव आंबेडकर स्टेडियम में हुई द्वितीय इविटेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट में भाग लिया। इसमें स्कूल की अंडर 14 टीम ने प्रथम स्थान और अंडर 17 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टूर्नामेंट में 26 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 के प्रथम दिन के खेल में स्कूल की टीम का मैच स्टेडियम टीम से हुआ। जिसमें स्कूल टीम ने 60-20 के स्कोर के साथ विजय प्राप्त की। इसमें आदित्य पौडिया ने सर्वाधिक 32 अंक और हिमांशु पंवार ने 28 अंक बनाकर विजय दिलाई। दूसरे दिन के खेल में स्कूल टीम ने 72-10 के स्कोर के साथ विजय प्राप्त की। इसमें आदित्य पौडिया ने 12 अंक, अभि पंवार ने 20 और हिमांशु पंवार ने 25 अंक बनाकर विजय दिलाई। अंतिम दिन के फाइनल मैच में स्कूल की टीम का मैच सहारनपुर क्लब से हुआ। इसमें स्कूल टीम ने 62-54 के स्कोर के साथ विजय प्राप्त कर टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें अभि पंवार ने 12, हिमांशु पंवार ने 30 और सन्नी पंवार ने 13 अंक बनाकर विजय दिलाई। अंडर 17 में प्रथम दिन के खेल में स्कूल की टीम का मैच हरिद्वार क्लब से हुआ। इसमें स्कूल टीम ने 44-15 के स्कोर के साथ विजय प्राप्त की। इसमें निखिल पंवार ने 15 और निखिल पंवार ने 4 अंक बनाकर विजय दिलाई। प्रथम दिन के खेल में स्कूल की टीम का मैच देहरादून क्लब से हुआ। इसमें स्कूल टीम ने 64-60 के स्कोर के साथ विजय प्राप्त की। इसमें धीरज ने 30 और बादल पंवार ने 28 अंक बनाकर विजय दिलाई। अंतिम दिन के फाइनल मैच में स्कूल की टीम का मैच सहारनपुर क्लब से हुआ। स्कूल टीम ने 57-60 के स्कोर के साथ द्वितीय प्राप्त किया। जिसमें बादल ने सर्वाधिक 32 अंक बनाए। विजेता टीम को संस्था सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जे पी सिंह, कोच अशोक पंवार ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed