{"_id":"5ce4575dbdec220788127918","slug":"15584684975-baghpat-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की पाठशाला का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की पाठशाला का समय बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गर्मी को देखकर द मिलियन फारमर्स स्कूल (किसानों की पाठशाला) के समय में परिवर्तन किया। अब किसानों को सुबह के समय फसल, उपकरण और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि दिन और समय में परिवर्तन गर्मी को देखकर किया। उन्होंने बताया प्रथम चरण की पाठशाला 10 से 13 जून को सुबह नौ से साढ़े दस बजे संचालित होगी। दूसरे चरण की पाठशाला 17 से 20 जून निर्धारित की। उन्होंने सभी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास विभाग, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि समय पर खुद या प्रतिनिधि को भेजकर अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देंगे। कृषकों को आय में वृद्धि के रास्ते बताएंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अवगत कराया जाएगा। पाठशाला में महिला कृषकों की सहभागिता कराएं।