फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने महिला के शव को दफनाया

पुलिस ने महिला के शव को दफनाया

Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को दफनाया
बड़ौत (बागपत)। ढोढरा गांव के जंगल में मिले महिला के शव की मंगलवार को शनाख्त नहीं हुई, वहीं उसकी बच्ची की हालत में सुधार है। पुलिस ने मंगलवार को महिला के शव को कब्र खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ढ़ोढरा गांव के जंगल में गजे सिंह के खेत में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला और उसके पास ही दो वर्ष की बच्ची भी मिली । पुलिस ने शव के शनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी आर के सिंह ने बताया महिला अल्पसंख्यक समुदाय की हो सकती है। महिला के पास से मिली दो वर्ष की बच्ची को आस्था अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। बीपी सिंघल शूटिंग रेंज जौहड़ी के शूटरों ने बच्ची को खिलौने दिए। पुलिस ने मंगलवार को महिला के शव को कब्र खोदकर दफना दिया। दूसरी तरफ एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की आरंभिक जांच में महिला के मुस्लिम होने की अनुमान लगा है, इसलिए शव का शनाख्त न होने पर पुलिस ने कब्र खोदकर महिला के शव को दफनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed